शादी समारोह में हुए हर्ष फायरिंग में निकली गोली से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल, विवाह में मचा हड़कंप

SIWAN : सीवान में गोलीबारी का खेल थमने का नाम नही ले रहा हैं। बीती रात फिर एक शादी समारोह में गोली बारी हुई जिसमें दो व्यक्ति को गोली लग गई ।जिसमें एक कि मौत तो दूसरा बुरी तरह घायल हो चुका हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर अपनी जांच पड़ताल में जुट गयी है।

मामला बडहरिया थाना क्षेत्र के सिसवा गांव का बताया जा रहा हैं। खबर के अनुशार बताया जा रहा हैं कि बड़हरिया के लाहुवाँन से सिसवा बारात गया था जिसमे हर्सोल्लास के दौरान फायरिंग की गई।  विवाह समारोह चल रहा था जिसमें गोलीबारी हो गई। इस घटना मे जमशेदपुर निवासी  एस एम रफीक नामक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दूसरा व्यक्ति जिसका नाम कुरबान जो सीवान के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला निवासी है जो घायल है। 

जिसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा हैं। वहीं पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी हुई हैं।