बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शहीद चंदन के गांव नवादा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, परिजनों से की मुलाकात,नीतीश सरकार पर साधा निशाना...

शहीद चंदन के गांव नवादा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, परिजनों से की मुलाकात,नीतीश सरकार पर साधा निशाना...

PATNA: नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा रविवार की सुबह शहीद चंदन के गांव नवादा पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद चंदन के परिजनों से मुलकात की। इस दौरान विजय सिन्हा ने बिहार सरकार पर जमकर निशान साधा है। उन्होंने शहीद चंदन के परिवार को पार्टी की ओर से मुआवजा भी दिया है। साथ ही सरकार से शहीद चंदन की याद में स्मारक बनाने की मांग की है। मालूम हो कि नवादा के लाल चंदन कुमार जम्मू कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे।  

वहीं शहीद चंदन के लिए बिहार सरकार द्वारा ना ही तो उनकी पार्थिव शरीर को रिसीव करने के गए और ना ही अब तक उनके परिवार के लिए कोई मैसेज भेजा है। जिसपर विजय सिन्हा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, यह बेहद दुखद और दुर्भाग्य पूर्ण है। शहीद चंदन बिहार का नहीं देश का बेटे था। उसने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। आज पूरा बिहार शहीद चंदन को नमन करता है। उन्होंने कहा कि, बिहार सरकार के भी किसी प्रतिनिधि को यहां आना चाहिए था और शहीद के नाम से एक स्मृति का नमांकन करना चाहिए। साथ ही शहीद के परिजनों के लिए नौकरी देना चाहिए।  

विजय सिन्हा ने बताया कि,पार्टी की ओर 1 लाख रुपए शहीद चंदन के परिवार को दिया गया है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से भी शहीद चंदन के परिवार को 11 लाख रुपए दिया गया है। भारत सरकार का जो भी प्रवधान होगा वह दिया जाएगा। विजय सिन्हा ने कहा कि, इसके पहले तो शहीदों को कोई सम्मान नहीं दिया जाता था, शहीद शहीद हो जाते थे लेकिन किसी को पता तक नहीं चलता था। 

उन्होंने कहा कि, आज शहीद के परिजन मर्माहत थे और यह लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से उनके ऊपर कार्रवाई करी जा रही है। जोकि किसी मायने में सही नहीं है। उन्होंने कहा कि, वह सरकार और प्रशासन से मांग करते हैं कि शहीद के परिजनों को भावनाओं का सम्मान करे। शहीद के परिवार के प्रति लोगों की सहानुभूति है और हमेशा रहनी चाहिए। 

Suggested News