बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों ने जारी की अपनी संपत्ति, बेटे निशांत के पास नीतीश से है अधिक संपत्ति

मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों ने जारी की अपनी संपत्ति, बेटे निशांत के पास नीतीश से है अधिक संपत्ति

डेस्क... बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लखपति हैं तो उनका पुत्र निशांत करोड़पति है। CM नीतीश कुमार समेत उनके  कैबिनेट मंत्री ने अपनी संपत्ति को सार्वजनिक करते हुए ये जानकारी दी है। CM नीतीश कुमार से अधिक धनवान हैं उनके पुत्र निशांत। CM नीतीश कुमार लखपति तो बेटा करोड़ के मालिक हैं। CM नीतीश के पास 57 लाख रुपए की चल-अचल की संपत्ति है, जिसमें गाय से लेकर कम्प्यूटर तक शामिल है। नीतीश कुमार के पास 12 गायें और 6 बछड़े भी हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जारी संपत्ति के अनुसार, उनके पास कैश के रूप में करीब 35 हजार रुपए हैं, जबकि उनके बेटे निशांत के पास मात्र 28 हजार से कुछ ज्यादा रुपए हैं। हालाकिं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अधिक धनवान बेटे निशांत हैं। घोषित संपत्ति के अनुसार, कुछ मंत्रियों से उनकी पत्नी और उनके बेटे अधिक धनवान हैं। कुछ ऐसे मंत्री भी हैं जो फिलहाल कर्ज में हैं। 

वर्ष 2018-2019 में नीतीश कुमार की संपत्ति
साल  2018 में नीतीश कुमार के पास 42500 नकद थे जो 2019 में घटकर 38,039 रुपए हो गई थी। वहीं, इस साल इसमें और कमी आई है। उनके पास कुल नकद 35 हजार के करीब है। नीतीश कुमार के पास दिल्ली में एक फ्लैट है। पिछले साल से इस साल सीएम के पास नकद में पांच हजार रुपए की कमी आई है, जबकि बाजार मूल्य बढ़ने से अचल संपत्ति की कीमत इस साल बढ़ गई है। सीएम 2015 मॉडल की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार की सवारी करते हैं, जिसकी कीमत 11.32 लाख रुपए है। 

वहीं मत्रियों में सबसे अधिक धनवान रामसूरत कुमार हैं, जिनके पास कुल 17 करोड़ की संपत्ति है। 


Suggested News