बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में मामूली विवाद में दबंग ने माँ बेटे पर की फायरिंग, अस्पताल में चल रहा है इलाज

भागलपुर में मामूली विवाद में दबंग ने माँ बेटे पर की फायरिंग, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BHAGALPUR : जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के नमामि गंगे घाट में दबंगों ने गोली चला दी। जिससे दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस मामले को लेकर परिजनों ने बताया की नमामि गंगे घाट पर मेरा भाई रुपेश कुमार टेम्पू लगाकर खड़ा था। इसी बीच उत्तम यादव से टेम्पू हटाने को लेकर विवाद हो गया।

 

विवाद के बढ़ने पर उत्तम यादव के द्वारा गोली चला दी गयी। जिससे गोली मेरे भाई रुपेश कुमार के हाथ में लग गई। वहीँ मेरी माँ संजु देवी को भी कान के ऊपर से गोली लगते हुए बाहर हो गई। वहीँ घटना कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 

जिसके बाद घायल दोनों माँ बेटे को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया है। जहाँ डॉक्टर ने गंभीर हालत को देख दोनों माँ और बेटे को मायागंज रेफर कर दिया है। वहीँ पुलिस इस घटना में गोली चलाने वाले युवक उत्तम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News