बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में ओवरलोड ई-रिक्शा ने मारी पलटी, महिला की मौके पर हुई, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

नवादा में ओवरलोड ई-रिक्शा ने मारी पलटी, महिला की मौके पर हुई, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

NAWADA : नवादा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। जहां दौरान शुक्रवार को भी तेज रफ्तार ओवरलोड ई रिक्शा ने अचानक पलटी मार दी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वही आधा दर्जन लोगों की घायल हो गए। बता दें कि यह मामला जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नाहर पर गांव के निकट यह घटना घटी है। जहां मृतिका की पहचान नारोमुरार निवासी अशोक सिंह की पत्नी 55 वर्षीय संजू देवी के रूप में मृतक की पहचान की गई है। 

मौत की जानकारी मिलते ही परिवार वाले में कोहराम मच गया है। बेलगाम तेज रफ्तार चलाने वाले ई-रिक्शा अपने रिक्शा छोड़कर फरार हो गया हैं। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। सूचना बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पंहुचकर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया।  

बताया जाता है कि वारिसलीगंज से नारोमुरार गांव जा रही यात्री से भरी ई रिक्शा अचानक पलटी मार दी। जिसके कारण ही महिला की मौत हुई है।  रिक्शा में सवार नारोमुरार ग्रामीण अशोक सिंह की  55 वर्षीय पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। 

सभी जख्मी का इलाज लोगो ने अपनी सुविधा अनुसार निजी चिकित्सालय में कराया गया। घटना की सूचना बाद स्थानीय पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया। जबकि दुर्घटनाग्रस्त रिक्शा को जब्त कर थाना लाया गया। अधेड़ महिला के आकस्मिक मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News