बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रातोरात दिहाड़ी मजदूर की बदल गई तकदीर, बन गया करोड़पति, जानिए क्या है मामला

रातोरात दिहाड़ी मजदूर की बदल गई तकदीर, बन गया करोड़पति, जानिए क्या है मामला

News4nation desk : एक दिहाड़ी मजदूर की रातोरात तकदीर बदल गई। दिन में मजदूरी कर रात के भोजन  का इंतजाम करने वाला मजदूर एक ही रात में 12 करोड़ का मालिक बन गया। मामला केरल के कन्नूर जिले की है। 

दरअसल केरल के कन्नूर जिले में स्थित मलूर के थोलांबरा इलाके में रहने वाले 58 साल के राजन मजदूरी करके जीवन का निर्वहन करते हैं। गरीबी के बावजूद लॉटरी का टिकट खरीदने के शौकीन है। हालांकि राजन ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इसके जरिए वह करोड़पति बन जाएगा। 

मिला लॉटरी का पहला इनाम

राजन द्वारा खरीदे गए एक लॉटरी की टिकट में उसे पहला इनाम 12 करोड़ रुपये मिला है। हालांकि इसमें से बड़ी रकम टैक्स में चल जायेगा। फिर भी वह करोड़पति रहेगा। राजन ने बताया  कि लॉटरी का नतीजा आने के बाद उसे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने कई बार नतीजों की जांच कर खुद को आश्वस्त किया कि उनके टिकट का नंबर सही है। राजन ने कहा कि लॉटरी टिकट बैंक में जमा करने से पहले उन्होंने परिणाम की कई बार जांच की।

जरूरतमंदो की करेंगे मदद

राजन ने कहा कि वह लॉटरी से मिलने वाले पैसों से गरीब और जरूरतमंद लोगों का भला करना चाहते हैं। उनके ऊपर कुछ देनदारियां भी हैं जिन्हें वे उतारना चाहते हैं। राजन ने कहा कि वह इस राशि को जरूरी काम में लगाएंगे क्योंकि वह जानते हैं कि पैसा कमाना आसान नहीं है।


Suggested News