बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कैबिनेट के मंत्री का PA अरेस्ट, संसद भवन का फर्जी पास बनवाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नीतीश कैबिनेट के मंत्री का PA अरेस्ट, संसद भवन का फर्जी पास बनवाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना. नीतीश कैबिनेट के मंत्री जनक राम के PA को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संसद भवन का फर्जी पास बनवाने के आरोप में यह गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस आज गोपालगंज पहुंची थी और खनन मंत्री के आप्त सचिव बबलू आर्या के घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। मंत्री के PA बबलू आर्य की निशानदेही पर महेश कुमार नाम का एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। 

आरोप है कि इन लोगों ने संसद भवन में एंट्री का फर्जी पास बनवाया था। इस आरोप में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था. छानबीन में मिले सबूत के आधार पर दिल्ली पुलिस आज गोपालगंज पहुंची और मंत्री के पीए को गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि जनक राम नीतीश कैबिनेट में खान एवं भूतत्व मंत्री हैं. वे 2014-19 तक गोपालगंज से बीजेपी के सांसद थे. 2019 में बीजेपी ने गोपालगंज सीट को जदयू को दे दिया. इसके बाद वे बेटिकट हो गये. फिर भाजपा ने इन्हें 2021 में विधान परिषद का सदस्य बनाया. फिर नीतीश कैबिनेट में खान एवं भूतत्व मंत्री बने... 


Suggested News