बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पद्मश्री डॉ शारदा सिन्हा, पद्मश्री डॉक्टर शांति राय, खान सर को दिया जाएगा बिहार केसरी सम्मान, राज्यपाल करेंगे सम्मानित

पद्मश्री डॉ शारदा सिन्हा, पद्मश्री डॉक्टर शांति राय, खान सर को दिया जाएगा बिहार केसरी सम्मान, राज्यपाल करेंगे सम्मानित

PATNA : देश भर के युवाओं में लोकप्रिय खान सर आज के समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी काम का सम्मान कौन बनेगा करोड़पति जैसे शो से लेकर देश के कई मंचों से किया गया है। अब बिहार सरकार ने खान सर की उपलब्धि को सम्मानित करने का फैसला लिया है। आज बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और बिहार केसरी के नाम से विख्यात स्वतंत्रता सेनानी श्री कृष्ण सिंह की आज 136 वीं जयंती पर खान सर को बिहार केसरी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर उन्हें यह पुरस्कार देंगे।

डॉ नवनीत रंजन ने बताया कि इस मौके पर पद्मश्री डॉ शारदा सिन्हा, पद्मश्री डॉक्टर शांति राय, पद्मश्री डॉ विजय प्रकाश, पद्मश्री सुधा वर्गीज और जाने माने शिक्षाविद खान सर को बिहार केसरी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर हैं जो इन विशिष्ट लोगों को बिहार केसरी सम्मान से सम्मानित करेंगे। बता दें यह सम्मान समारोह मेडीवर्सल फाउंडेशन और बिहार इंटेलेक्चुअल फोरम की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

इस मौके पर मेडीवर्सल के निदेशक डॉ नवनीत रंजन ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद बिहार देश में सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में था और इसमें सबसे बड़ी भूमिका प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की थी। उन्होंने सभी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर बिहार के सर्वांगिक विकास के लिए वह काम करते थे। ऐसे में उन्हें सम्मान देने के उद्देश्य से उनकी जयंती के मौके पर बिहार केसरी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक क्षेत्र, कानून के क्षेत्र, उद्योग और उद्यमिता इत्यादि क्षेत्रों के कई दिग्गज उपस्थित रहेंगे।

 

Suggested News