बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दर्दनाक! कुएं से मिला गर्भवती महिला का शव, पति ने बताया था लापता, अब लग रहा दहेज हत्या का आरोप

दर्दनाक! कुएं से मिला गर्भवती महिला का शव, पति ने बताया था लापता, अब लग रहा दहेज हत्या का आरोप

BHAGALPUR :  खबर भागलपुर जिले को गोरडिह थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां डंडा बाजार गांव स्थित कतरिया नदी की तरफ जाने वाली बेली घाट रोड के समीप कुएं से एक गर्भवती महिला का शव बरामद किया गया।  मृतका की पहचान डंडा बाजार निवासी संतोष दास की 30 वर्षीय पत्नी विनीता देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि विनीता के गर्भ में पांच माह का बच्चा था। मामले में जहां पहले पति ने उसके लापता होने की बात कही थी। वहीं अब शव मिलने के बाद वह फरार बताया जा रहा है।  फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की मां, बांका जिला अंतर्गत बाराहाट थाना क्षेत्र के टीमही गांव निवासी सरिता देवी हैं। उन्होंने ने बताया कि उनकी बेटी से दो दिन पूर्व फोन पर बात हुई थी। मृतका के पति ने लापता होने की दी थी जानकारी

विनीता ने फोन पर बताया था कि घर में पति के साथ झगड़ा हुआ है। घर का सारा सामान फेंक दिया गया है। उनकी बेटी पांच माह की गर्भवती थी। 

उन्होंने बताया कि उनका दामाद संतोष दास एक दिन पहले उनके घर पर पहुंचा और जानकारी दी कि उनकी बेटी घर से लापता है। हम खोजबीन कर रहे हैं। मृतका की मां ने आगे बताया कि सुबह उनके पुत्र श्रवण को जानकारी मिली कि विनीता का शव कुएं में पड़ा हुआ है। सरिता देवी ने घटना को लेकर आशंका जताई कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी है।

फिलहाल मृतका का पति फरार है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं, एफएसएल की टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया।


Suggested News