बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में भारतीय परिंदों ने मार गिराए पाकिस्तान के जासूस पक्षी? खुला बड़ा राज... जानिए पूरा मामला

बिहार में भारतीय परिंदों ने मार गिराए पाकिस्तान के जासूस पक्षी? खुला बड़ा राज... जानिए पूरा मामला

PATNA : बिहार के वैशाली जिले के महनार से  एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जो चर्चा का विषय बन गया है। वैशाली में भारतीय परिंदों ने एक ऐसे पक्षी को मार गिराया, जो पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। पक्षी के शरीर से डिवाइस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि यह पक्षी पाकिस्तान के लिए बिहार में जासूसी कर रहा था। सवाल यह है कि क्‍या यह पक्षी पाकिस्‍तानी खुफिया संगठन आइएसआइ के किसी अभियान का हिस्‍सा था?  मृत पक्षी का शव वन विभाग को सौंप दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

बताया जा रहा है कि महनार थाना के हसनपुर गांव में एक बाहरी पक्षी को स्थानीय पक्षियों ने मार गिराया। कहा जा रहा है कि पक्षियों के बीच करीब आधे घंटे तक लड़ाई चली, इस दौरान काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मृत पक्षी के गिरते ही उसे देखने ग्रामीण जब नजदीक पहुंचे तो उसके शरीर में डिवाइस लगी दिखी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डिवाइस को अपने कब्जे में ले लिया। 

बिहार पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की डिवाइस लगे पक्षी अक्सर पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के इलाके में देखे जाते हैं। पक्षी के शव को वन विभाग को जांच के लिए सौंप दिया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रहा है। 

Suggested News