बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराब के नशे में ठुमका लगाना पंचायत समिति सदस्यों को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब के नशे में ठुमका लगाना पंचायत समिति सदस्यों को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

KHAGARIA :  खगड़िया के चौथम प्रखण्ड के नवनिर्वाचित दो पंचायत समिति सदस्यों को नेपाल के आलीशान होटल में शराब पीकर ठुमका लगाना महंगा पर गया। पुलिस ने आज दोनो पंचायत समिति सदस्यों को सदर अनुमंडल कार्यालय के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहले दोनो को अनुमंडल कार्यालय में पद और गोपनीयता का शपथ लेने दिया। 

इसके बाद पुलिस ने गोविंद साह और मुरारी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनो के खिलाफ चौथम थाना में थानाध्यक्ष के आवेदन पर केस दर्ज हुआ था। दरअसल आज से कुछ दिन पूर्व चौथम प्रखण्ड के  पिपरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गोविंद कुमार और नीरपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मुरारी कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। 

जिसमे दोनो एक नेपाल के किसी होटल में शराब पार्टी कर रहे थे। इसी मामले में दोनो के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। आज दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कल भी जिले के गोगरी में शराब पीने के आरोप में एक वार्ड सदस्य गिरफ्तार हुआ था।

खगडिया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News