बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पंचायत वार्ड सदस्य संघ कार्यकारिणी की बैठक, पेंशन की उठी मांग, पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

पटना में पंचायत वार्ड सदस्य संघ कार्यकारिणी की बैठक, पेंशन की उठी मांग, पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

पटना. पंचायत वार्ड सदस्य संघ की कार्यकारिणी की बैठक साकेतपुरी में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वो लोग एक लाख की संख्या में गांधी मैदान में जुटेंगे। संघ की मांग है कि वार्ड पार्षद को पेंशन दिया जाए और मुखिया व सरपंच के शोषण से आजादी मिले।

संघ के सरंक्षक जय सिंह राठौर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में पंचायती राज कानून के तहत एक लाख चौदह हजार 667 वार्ड सदस्य हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्रत्येक पंचायत वार्ड सदस्य के अधीन एक सात सदस्यीय कमिटी निमार्ण का आदेश दिया गया है। वर्तमान में इनकी संख्या 8 लाख 2 हजार 669 है। केंद्र तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं को क्रियान्वयन में सरकार का सहयोग करते हैं। ऐसे में इनको सम्मान और आजादी मिलनी चाहिए। इनकी मांगों को माना जाना चाहिए।

सभा को प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे सभी वार्ड सदस्य चुनावी प्रक्रिया और जनता के आशीर्वाद से चुनकर आयें हैं। ये सभी सदस्य लोकतंत्र में विश्वास रखतें हैं। पंचायत वार्ड सदस्य संघ कार्यक्रम का मुख्य मकसद सरकार से कुछ मांग की हैं। इसलिए आज राज्य स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजन किया गया। हमारी मांग है कि हर वार्ड सदस्यों को इज्ज़त और सम्मान कि जिंदगी प्रदान करना और साथ ही साथ मासिक पेंशन भी प्रदान की जाये।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यक्रम के शिलापट्ट पर मुखिया के साथ-साथ वार्ड सदस्यों का नाम भी होना चाहिए। शराबबंदी अभियान और बिहार सरकार के अन्य महत्वाकांक्षी योजना में वार्ड सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहना चाहिए तथा वार्ड सदस्यों को मुखिया और सरपंच के शोषण से आजाद करवाया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सारी मुख्य मांग इस कार्यक्रम में प्रस्तावित की गई है, जिसका वार्ड सदस्यों ने पूर्णतः समर्थन किया है। इस आंदोलन  को उग्रता से आगे बढ़ाने का प्रण लिया। अगर उनकी मांगे राज्य सरकार द्वारा पूरी नहीं की जाती है, तो पटना के गांधी मैदान भरने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे राज्य से लगभग हजार की संख्या में वार्ड पार्षद हिस्सा लिए।

Suggested News