बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पानी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 5 महिला समेत 7 घायल

पानी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 5 महिला समेत 7 घायल

Sasaram  :  रोहतास जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पानी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। घटना में 5 महिला समेत सात लोग घायल हुए है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले कि तिलौथू थाना क्षेत्र के कैथी गांव में नल से पीने का पानी लेकर महिलाओं के बीच बहस शुरु हुई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। दोनो ओर से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में पांच महिला समेत 7 लोग घायल हो गये। 

जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट

Suggested News