धूमधाम से मनाया गया पनोरमा ग्रुप का स्थापना दिवस, इको होम्स की हुई भव्य लॉन्चिंग

पटना. बिहार की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी पनोरमा ग्रुप ने कल अपने सफलतम छह वर्ष पूरे किए, जिसके उपलक्ष्य में ई होम्स पनोरमा, एनएच-31, बाईपास में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया।

मुख्य अतिथि प्रमंडलीय आयुक्त गोरखनाथ, पूर्व महापौर बिभा कुमारी एवं पनोरमा ग्रुप के संस्थापक सह प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर हजारों लोगों की मौजूदगी में मुख्य अतिथि के हाथों इको होम्स की भव्य लॉन्चिंग की गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि पनोरमा ग्रुप ने पूर्व के छह वर्षों में सराहनीय कार्य किया है। 

पूर्णियां को महानगर जैसा दृश्य देने में पनोरमा ग्रुप ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस शुभ अवसर पर कंपनी ने अपने कर्मचारियों की उनके उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया। मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक ने कहा कि आज हमने छह वर्ष का सफलतम सफर पूरा किया है, जिसमें हमें कोशी सीमांचल के लोगों का भरपूर स्नेह व विश्वास मिला है, जिसके लिए उन्होंने कोशी सीमांचल समेत पूरे बिहार के लोगों का आभार व्यक्त किया।