बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पप्पू यादव, सुरक्षा में चल रही गाड़ी का हुआ भारी एक्सीडेंट, जवानों के साथ नेता भी घायल

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पप्पू यादव, सुरक्षा में चल रही गाड़ी का हुआ भारी एक्सीडेंट, जवानों के साथ नेता भी घायल

BUXER : खबर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव से जुड़ी है। जो बीती रात सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। इस दौरान उनकी सुरक्षा में चल रही जवानों की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह बर्बाद हो गया। जिसमें जवानों सहित कुछ नेता भी घायल हो गए। इस बात की जानकारी खुद पप्पू यादव ने फेसबुक पर दी है।

बक्सर के ब्रह्मपुर फोर लेन पर हुआ हादसा

पप्पू यादव के सिक्योरिटी गार्डस के साथ यह हादसा आरा बक्सर के बीच ब्रह्मपुर फोरलेन पर हुआ। बताया गया बीती सोमवार को पप्पू यादव  सारण के मुबारकपुर कांड में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आरा बक्सर के बीच ट्रकों के बीच ओवरटेक करने करने की कोशिश में पप्पू यादव के काफिले में चल रही गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिसमें स्कॉट की गाड़ी पलटी खा कर रोड के किनारे चली गई।

ट्रक की वजह से गाड़ियों के भी आपस में टक्कर कई नेता घायल हो गए। कईयों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल गंभीर रूप में ले जाया गया। वहीं पप्पू यादव के सुरक्षा में सपोर्ट कर रहे जवान भी बुरी तरह घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद पप्पू यादव ने बताया कि एक बड़ी अनहोनी ईश्वर की कृपा और आप सबों की दुआ से टल गई। ये तस्वीर उस भीषण घटना की गवाह है, जब आधी रात को ये हादसा हुआ।



Suggested News