बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पप्पू यादव का डिप्टी सीएम पर बड़ा हमला, कहा- सुशील कुमार मोदी की थेथ्रोलॉजी हद पार कर गयी है

पप्पू यादव का डिप्टी सीएम पर बड़ा हमला, कहा- सुशील कुमार मोदी की थेथ्रोलॉजी  हद पार कर गयी है

Patna :  जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन उर्फ पप्पू ने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि ऑकड़ों और तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करने की कला में सुशील मोदी ने महारथ हासिल कर रखा है। 

पप्पू यादव ने कहा है कि नीतीश सरकार में तमाम महत्वपूर्ण विभाग भाजपा और उसके विधायकों के पास है। फिर भी विकास के लिए केन्द्र की मोदी सरकार की ओर टकटकी लगाना फ़ितरत बन गयी है।  उन्होंने कहा कि सुशील कुमार मोदी के सत्ता में बने रहने की दोहरी रणनीति के कारण भाजपा ज़मीन से कटे और विचारधारा से रहित पार्टी बन गयी हैं। सिद्धांत सिर्फ दिखावा और बाहरी आडंबर भर है। 


उन्होंने सुशील कुमार मोदी पर हमला करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य जनता की सेवा नहीं, बल्कि किसी तरह सत्ता पाना है। इसका उदाहरण गिनाने के बजाय आवाम पर छोड़ दिया जाए। पिछले महज एक साल की राजनीति को देखें तो झूठ और दुष्प्रचार के सिवाए कुछ नहीं दिखाई पड़ता है। बिहार विधान सभा चुनाव के पहले ही न्याय के साथ विकास की आंधी में भाजपा-जदयू कहीं टिक नहीं पा रही हैं। तभी तो भाजपा और जदयू लगातार बिरोधी दल के नेताओं को प्रलोभन देकर अपने-अपने दल में शामिल कराकर राजग की जड़ मजबूत करने मे जुटे हैं।.

जाप (लो) के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सुशील कुमार मोदी की थेथ्रोलॉजी की हद पार कर गयी है। वे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरु की गई " प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना " के माध्यम से गांव व टोलों के सड़क निर्माण की उपलब्धि को भी बिहार सरकार और उसमें अपनी भूमिका को दर्जा दिलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि तब से आज तक बिहार में 64 हजार 199 करोड़ ग्रामीण सड़कों के निर्माण पर हुए खर्च को उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी गिनाकर आखिर क्या जताना चाहते हैं। साथ ही वह कहते हैं कि बीते पांच साल में चार हजार 668 करोड़ ग्रामीण सड़कों के निर्माण पर खर्च किए गए हैं। सुशील कुमार मोदी की जनता को भ्रमित करने की यह तो बानगी भर है । ऐसे उदाहरण भरे पड़े हैं जो समय के साथ आपके समक्ष मुल्यांकन के लिए जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) प्रस्तुत करते रहेगी।

Suggested News