बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : परिजनों के डर से भागकर प्रेमी के घर पहुंच गयी प्रेमिका, घरवालों ने करा दी शादी

BIHAR NEWS : परिजनों के डर से भागकर प्रेमी के घर पहुंच गयी प्रेमिका, घरवालों ने करा दी शादी

SUPAUL : कहते हैं की दिल से किया गया प्यार अँधा होता है। यह ऊँच नीच, अमीर गरीब और गोरे काले का भेद नहीं देखता। ऐसा ही मामला सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी गांव में एक प्रेमिका रात में घर से भाग कर प्रेमी के घर पहुंच गई। जिसके बाद प्रेमी के घरवालों ने प्रेमी और प्रेमिका को शादी के बंधन में बांध दिया है।

बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग के एक मामले में घरवालों के डर से लड़की किसी तरह अपने घर से भाग गई। जिसके बाद मामले की नजाकत को देखते हुए प्रेमी के घर वाले ने दोनों की शादी करवा दी है। जानकारी मिली है कि प्रेमी और प्रेमिका दोनो नावालिग है। लिहाजा सूचना पर पहुंची सदर पुलिस उस लड़की को उसके प्रेमी के घर से बरामद कर उसके प्रेमी को भी पूछताछ के लिए थाने ले गयी। जबकि ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। जहां बसबिट्टी गाँव का प्रेमी करीब 2 साल से पास के गाँव के ही एक लड़की से प्यार करता था। वो अपने माता पिता के साथ दिल्ली में रहकर काम करता था। एक सप्ताह पहले प्रेमी इंटर में एडमिशन कराने गांव आया। जहां लड़की के घरवालों के द्वारा लड़की को यह कह कर लड़के को फोन करने को कहा गया की  तुम्हारी शादी लड़के से करवा देंगे। जब लड़का लड़की के घर पहुंचा तो पूर्व से ही प्लानिंग कर लड़की के घरवालों ने लड़का को बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी। साथ ही लड़की को भी प्रताड़ित किया गया। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि घर मे उसके परिजनों ने उसे प्रताड़ित किया है। उसे शरीर पर कई जगह दागे भी गए है। जिसका जख्म भरा भी नहीं है।

बताया जा रहा है की परिजनों की सूचना पर समय से पहुँची सदर पुलिस ने लड़के को बचा लिया। लड़की का आरोप है कि देर रात उसके परिजन लड़की को भी दंडित करने का प्लान बना रहे थे। बताया गया है कि इसकी भनक लड़की को लग गई। लेकिन मौका पाकर लड़की ने मोबाइल से अपने प्रेमी के बड़े भाई को फोन कर दिया और देर रात 1 बजे के करीब वो अपने प्रेमी के घर किसी तरह भाग कर पहुँच गयी। जिसके बाद लड़की लड़के से शादी की जिद्द पर अड़ गई। लड़के के घर वालों ने आनन फानन में हिन्दू रीति रिवाज से दोनो की शादी करवा दी। जिसके बाद सुबह पहुँची सदर पुलिस ने लड़के और लड़की दोनों को थाने ले आयी और आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। जानकारी मिल रही है कि प्रेमी और प्रेमिका दोनो नावालिग है। फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच में जुट गई है।

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट


Suggested News