बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पार्टी को मजबूत करने में जुटा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, 18 जून को प्रशिक्षण का होगा आयोजन

पार्टी को मजबूत करने में जुटा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, 18 जून को प्रशिक्षण का होगा आयोजन

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से0) जिला अध्यक्षों एवं संगठन जिला प्रभारियों के साथ संगठन की मजबूती को लेकर संयुक्त वर्चुअल प्रशिक्षण का 18 जून से शुभारंभ करेगी. पार्टी के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ संतोष कुमार सुमन पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर काफी गंभीर हैं. 

पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ0 संतोष कुमार के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री ने जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए संयुक्त वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर करेगें. जिला अध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारियों के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी. पार्टी संगठन की मजबूती इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य बिन्दु होगें. 

पुरे प्रशिक्षण मंडल में सन्तोष कुमार सुमन प्रधान महासचिव, भगवत लाल वैश्यन्त्री, उमा कान्त चौधरी राष्ट्रीय महासचिव शामिल होंगे. इस आशय की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मार्कंडेय प्रसाद ने दिया. 

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News