बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पथ निर्माण मंत्री ने महात्मा गांधी सेतु के सुपर स्ट्रक्चर निर्माण कार्य का लिया जायजा, कहा मार्च 2022 तक शरू होगा पूर्वी लेन

पथ निर्माण मंत्री ने महात्मा गांधी सेतु के सुपर स्ट्रक्चर निर्माण कार्य का लिया जायजा, कहा मार्च 2022 तक शरू होगा पूर्वी लेन

VAISHALI : हाजीपुर पहुंचे बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा की 2022 के मार्च तक महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का भी सुपरस्ट्रक्चर बनकर तैयार हो जाएगा. जिसके बाद महात्मा गांधी सेतु पर उत्तर बिहार के लोगों को जाम से राहत मिलेगी. पथ निर्माण मंत्री ने सदर अनुमंडल के महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 28 के पास अधिकारियों की टीम के साथ पुल के सुपर स्ट्रक्चर के हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. 

इस दौरान पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी सेतु के दोनों लेन का सुपरस्ट्रक्चर बन जाने के बाद उत्तर बिहार से पटना आने जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. वहीं उन्होंने कहा कि 2024 तक महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोरलेन पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सेतु पर सुपर स्ट्रक्चर बनाकर लोगों को जाम से निजात दिलाने की कोशिश की गई है. 

वही आने वाले समय में हाजीपुर के पासवान चौक तक 8 लेन सड़क का भी निर्माण किया जाना है. जिसके बाद हाजीपुर और पटना के बीच की दूरी मिनटों में तय की जा सकेगी. पथ निर्माण मंत्री के निरीक्षण के दौरान विभाग के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और स्थानीय विधायक अवधेश सिंह भी शामिल थे. 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 


Suggested News