बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रशासन ने शुरू की छठ महापर्व की तैयारी, पटना डीएम ने नासरीगंज से लेकर दीदारगंज तक के घाटों का किया निरीक्षण

प्रशासन ने शुरू की छठ महापर्व की तैयारी, पटना डीएम ने नासरीगंज से लेकर दीदारगंज तक के घाटों का किया निरीक्षण

PATNA:  प्रशासन ने छठ महापर्व की तैयारी शुरू कर दी है। पटना ने डीएम कुमार रवि ने गुरुवार को तैयारियों को लेकर नासरीगंज घाट से लेकर दीदारगंज घाट तक छठ घाटों का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि छठ पर्व आस्था का महापर्व है। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी छठ घाटों पर बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाना है। कुमार रवि ने बताया कि इस वर्ष छठ महापर्व 31 अक्टूबर को नहाय-खाय से पर्व का अनुष्ठान होगा एवं 1 नवंबर को खरना, 2 नवंबरको पहला एवं 3 को दूसरा अर्ध्य सम्पन्न होगा। 

उन्होंने बताया कि छठ पर्व 2019 के अवसर पर सम्यक तैयारी के लिए घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान एवं अन्य सुविधाओं का आकलन कर वित्तीय लागत का अनुमानित करने एवं घाटों पर चल रहे कार्यों का सतत् मॉनिटरिंग हेतु पटना के अवस्थित घाटों को 21 सेक्टर में बांटा गया है तथा जल संसाधन विभाग के द्वारा सात टीम का गठन हुआ है। 

डीएम ने नगर आयुक्त, पटना नगर निगम को निर्देश दिया कि सभी 91 घाटों पर साफ-सफाई एवं घाटों की तैयारी प्रारंभ कर दें। उन्होंने सभी 21 सेक्टर के नोडल पदाधिकारी, नगर निगम के पदाधिकारी एवं जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों का स्थल भ्रमण कर घाटों की तैयारी शुरू करें। 

डीएम  ने कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि इस वर्ष छठ पर्व के दौरान गंगा नदी का वाटर लेवल अधिक होने की संभावना है। इस परिपेक्ष्य में सभी खतरनाक घाटों को चिन्ह्ति कर उसे लाल कपड़े से खतरनाक घाट अंकित किया जाए।

Suggested News