बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कार्यालयों से गायब रहने वालों की अब खैर नहीं, हाजिरी चेक करने के लिए पटना DM ने ADM के नेतृत्व में बनाया धावा दल

कार्यालयों से गायब रहने वालों की अब खैर नहीं, हाजिरी चेक करने के लिए पटना DM ने ADM  के नेतृत्व में बनाया धावा दल

PATNA :  कार्यालयों से गायब रहने वाले कर्मियों की अब खैर नहीं है। पटना के डीएम कुमार रवि ने कर्मचारियों और अधिकारियों की हाजिरी चेक करने के लिए एडीएम के नेतृत्व धावा दल का गठन किया है। कुमार रवि ने बताया कि प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि समाहरणालय पटना एवं सम्बद्ध कार्यालयों में पदस्थापित कर्मचारीगण समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होते हैं। समय पर कार्यालय नहीं आना एक गंभीर मामला एवं सरकारी सेवक के लिए निर्धारित आचरण के प्रतिकूल है एवं बिल्कुल ही अपेक्षित नहीं है।  

डीएम ने कहा कि समाहरणालय एवं सम्बद्ध कार्यालयों तथा जिला स्तरीय अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों यथा- सिविल सर्जन, कृषि, कार्यपालक अभियंता, मत्स्य, सहकारिता आदि कार्यलयों में कर्मियों/पदाधिकारियों की उपस्थिति की जांच करने हेतु अपर समाहर्त्ता अरूण कुमार झा की अध्यक्षता में धावा दल का गठन किया गया है। धावा दल के सदस्य के रूप में सुबीर रंजन, स्थापना उप समाहर्त्ता पटना को नामित किया गया है। 

धावा दल औचक निरीक्षण के क्रम में उपस्थित कर्मियों/पदाधिकारियों की उपस्थिति की जांच करेगा और अनुपस्थित पाये गये कर्मियों/पदाधिकारियों के संबंध में कार्रवाई हेतु निरीक्षण प्रतिवेदन के साथ प्रस्ताव उपस्थापित करेगा। 

कुमार रवि ने बताया कि प्रायः ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पर्यवेक्षक स्तरीय पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय में नहीं रहते हैं। प्रखंड मुख्यालय में आवासित नहीं रहने के कारण कार्यालय समय पर नहीं आने की शिकायतें भी अक्सर प्राप्त होती रहती हैं इन पदाधिकारियों के समय पर कार्यालय नहीं उपस्थित होने के कारण आम जनता को काफी कठिनाई होती है एवं सरकारी कार्यों के ससमय निर्वहन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। 

डीएम ने बताया कि उक्त परिप्रेक्ष्य में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का ससमय उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने की आवश्यकता को देखते हुए जिला स्तर से अनुश्रवण किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है। जिला मुख्यालय से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों/पर्यवेक्षकों का विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु अपर जिला दंडाधिकारी स्तर के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Suggested News