पटना : पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने किया निर्जला तीज व्रत, शिव-पार्वती की आराधना की

पटना. नौबतपुर में गुरुवार को अपनी पति की लंबी आयु के लिये ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने निर्जला रहकर तीज व्रत किया। पहली बार व्रत करने वाली महिलाओं में ज्यादा उत्साह देखा गया। हरतालिका तीज पर महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की।
वहीं कुछ जगहों पर भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश की कच्ची मिट्टी से प्रतिमा बनाकर महिलाएं विधिवत पूजा करती देखी गई। बता दें कि हिंदू धर्म में पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पतिव्रता महिला हरतालिका तीज करती है। शिव और पार्वती की पूजा अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है।
बता दें कि निर्जला व्रत रखकर सुबह से महिलाएं तैयारी में जुट गईं थीं। भगवान शिव तथा माता गौरी की मूर्ति बनाया। कोरोना वैश्विक महामारी की वजह से अधिकांश व्रती महिलाएं मंदिरों में नहीं, घरों में हीं पूजा-अर्चना की। शाम होते ही महिलाएं नए वस्त्रों से सुसज्जित होकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की.