बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना की कॉलेज गर्ल का ब्वॉयफ्रेंड ने बनाया गंदा वीडियो, ब्लैकमेल कर 4 साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट होने के बाद बोला- अब निकल लो...

पटना की कॉलेज गर्ल का ब्वॉयफ्रेंड ने बनाया गंदा वीडियो, ब्लैकमेल कर 4 साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट होने के बाद बोला- अब निकल लो...

PATNA :  राजधानी पटना में एक कॉलेज गर्ल के साथ उसके प्रेमी ने बेवफाई की है. पटना की कॉलेज गर्ल के साथ शादी का झांसा देकर एक शख्स ने शारीरिक संबध बनाया। मोहब्बत की बातें और शादी के वादों के बीच वो 4 साल तक जिस्मानी जरूरत पूरी करता रहा। जब बात शादी तक पहुंची तो उस शख्स ने लड़की को ही साइड कर दिया।

प्रेग्नेंट होने के बाद कहा निकल लो
 खबर के मुताबिक पटना के पिपरा थाना इलाके के मकसुदपुर गांव के रहने वाले देवेन्द्र यादव के बेटा राजीव रंजन उर्फ अजीत कुमार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो वो शादी से मुकर रहा है। राजीव के व्यवहार से परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करा दिया। पीड़िता ने न्यूज 4 नेशन से कहा है कि तकरीबन चार साल पहले यानी 2016 में मेरी राजीव रंजन से मुलाकात हुई थी और फिर दोस्ती हो गई। जिसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गया। आगे बताती है कि राजीव ने मेरा 4 साल तक मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान एक बार गर्भवती भी हो गई और राजीव ने गर्भनिरोधक दवा खिला कर जबरन अबॉर्शन करवा दिया। यही नहीं गंदा काम का वीडियो भी बना लिया।

वीडियो वायरल करने की देता था धमकी
वीडियो के जरिए उसने बार-बार संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। जिसके बाद ये सारी बाते मै अपने माँ को बताई। और फिर 19 अगस्त 2020 को पटना महिला थाना में एफआईआर दर्ज कि गई। कुछ दिन के बाद राजीव की गिरफ्तारी भी हुए। और फिर फुलवारी जेल में कैद राजीव ने शादी का पस्तब दिया और बदले में जेल से छुड़वा की बात कही। लड़की मान गयी और कुछ दिन के बाद छूटकर घर आया और फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी और मिलने जुलने का सिलसिला जारी रहा। इसी बीच उसने लड़की के साथ दोबारा शारीरिक संबंध बनाया और फिर एक कागजात पर जबरन साइन करवाने लगा। जब लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा। हालांकि लड़की ने पिपरा थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज करा दी है। पीड़िता ने पटना पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। पिपरा थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। मामले कि छानबीन कि जा रही है। लेकिन अब देखना है कि क्या पुलिस इस लड़की के आरोपों की छानबीन करके इसे इंसाफ दिला पाती है या नहीं।

Suggested News