बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में आशिक के साथ फरार हुई लड़की, मोहल्ले के लड़के के साथ था याराना, मां ने कहा- अगवा कर ली गई मेरी बेटी

पटना में आशिक के साथ फरार हुई लड़की, मोहल्ले के लड़के के साथ था याराना, मां ने कहा- अगवा कर ली गई मेरी बेटी

पटना : जिले में कोरोना के लगातार फैलते संक्रमण के बीच मोहब्बत करने वाले नई इबारत लिख रहे हैं। पटना में एक लड़की अपने आशिक के साथ घर से फरार हो गई। जिसके बाद लड़की की मां ने थाने में लड़की की किडनैपिंग की शिकायत दर्ज करवाई है। 

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना पटना के नेउरा ओपी थाना इलाके की है। जहां नेउरा गंज पर के रहने वाली एक लड़की अपने आशिक के साथ घर से भाग गई। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के मां ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई। थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक लड़की को बहला-फुसला कर भगाने का आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की को लेकर भागने वाला शख्स लड़की के मोहल्ले के रहने वाले अरुण यादव का बेटा कमलेश यादव बताया जा रहा है। 

कमलेश को मोहल्ले के रहने वाली लड़की से दोस्ती हो गई। जिसके बाद देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। और दोनों का एक दूसरे से मिलना जुलना शुरू हो गया। इस बीच दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया और फिर अपने घर छोड़कर अपने आशिक के साथ लड़की फरार हो गई। नेउरा ओपी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच अपहरण के दृष्टि से कर रही है और जल्द ही केस को सोल्व कर लिया जाएगा.

Suggested News