बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में जालसाज चढ़ा पुलिस के हत्थे, लोगों को दिलाता था जाली आर्म्स लाइसेंस और बर्थ सर्टिफिकेट

पटना में जालसाज चढ़ा पुलिस के हत्थे, लोगों को दिलाता था जाली आर्म्स लाइसेंस और बर्थ सर्टिफिकेट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार कई जाली मुहरों के साथ वह लोगों जाली जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध करता है. साथ ही वह आर्म्स का लाइसेंस भी मुहैया कराता था. 

आइपीसी की धारा 197 के तहत उस पर मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है की गिरफ्तार जालसाज अरविंद कुमार सिपारा का रहने वाला है. उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ भारी मात्रा में जाली रबड़ स्टाम्प और जाली स्टंप पेपर बरामद किया गया है. 

गांधी मैदान थानेदार रंजीत कुमार वत्स ने जाल बिछाया और जालसाज से पहले खुद ही स्टाम्प पेपर खरीदे और उसे रंगे हाथ जाली पेपरों के साथ गिरफ्तार कर लिया. वही जालसाज से पुलिस ने रजिस्टार ऑफिस, अंचलाधिकारी संपतचक और दानापुर का मुहर बरामद किया है. 

पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News