बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पईन से युवक का शव बरामद, लोगों ने जताई हत्या की आशंका

पटना में पईन से युवक का शव बरामद, लोगों ने जताई हत्या की आशंका

PATNA : दनियामा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पईन से बरामद किया गया है। स्थानीय लोगो की नजर जब इस शव पर नज़र पड़ी तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।  जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुच गयी है।जब पुलिस वहां पहुची तो देखा कि युवक के गले को किसी तेज धारदार हथियार से रेता हुआ है और दोनों हाथ बंधे हुए है। 

युवक की हत्या की खबर जैसे ही लोगों को पता चला। मौके पर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। इस घटना के संबंध में दनियामा थाना के थानाध्यक्ष ने बताया की एक युवक का शव मिला है। जिसकी गला रेतकर हत्या की गई है और उसके दोनों हाथ बंधे हुए है। 

ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कही और करके यहां ठिकाना लगा दिया गया है। फिलहाल युवक की पहचान नही हो पाई है। पुलिस मामले की जाच में लगी हुई है।

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News