जेठुली हत्याकांड में पटना पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी धराए

जेठुली हत्याकांड में पटना पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,

PATNA:  जेठुली हत्याकांड पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पटना के नदी थाना क्षेत्र स्थित जेठुलि गांव फिर एक बार गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया था। पटना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 150 अज्ञात और  47 लोगों पर पुलिस ने नामजद एफआईआर किया है।

जानकारी अनुसार वर्चस्व कायम करने के लिए बच्चा राय,उमेश राय के बीच बीते वर्ष गोलीबारी हुई थी। इस घटना में 5 को गोली लगी थी। जिसमें 1 की मौत घटना स्थल पर हो गई थी। जबकि चार घायलों को पटना इलाज के लिए भेजा गया था जिसमें से 3 की मौत इलाज के दौरान हो गई।  घटना 19 फरवरी 2023 की थी। जेठूल गोली कांड के बाद पुलिस ने कई दिनों तक इलाके में कैंप किया था।

वहीं बीते दिन भी ग्रामीणों पर वर्चस्व कायम रखने को लेकर एक बाऱ फिर ताबड़तोड़ गोलियां चली। पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 9 खोखा बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तारी किया है। वहीं उमेश राय और बच्चा राय फरार बताए जा रहे हैं। बीते वर्ष जेठूली गोलीकांड और हत्या मामले में बेल पर जेल से निकला था।

जानकारी अनुसार आरोपियों ने भाड़े पर लोगों को बुला कर नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव के लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना के बाद 9 रायफल ,एक पिस्टल और सैकड़ों राउंड गोलियां बरामद। पटना ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने इसकी पुष्टी की है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट