बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पुलिस को मिली सफलता, दीघा से हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

पटना पुलिस को मिली सफलता, दीघा से हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

PATNA: पटना पुलिस को सफलता मिली है। दीघा थाना इलाके से हथियार के साथ एक अपराधी अमरजीत चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

सिटी एसपी विनय तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अमरजीत चौधरी रंगदारी मामले में पहले भी जेल जा चुका है। हथियार के बल पर रंगदारी की मांग गिरफ्तार अपराधी किया करता था। अमरजीत चौधरी को चौहट्टा से गिरफ्तार किया गया है। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद इसके सहयोगियों पर भी कार्रवाई होगी।

विनय तिवारी ने बताया कि वार्ड पार्षद पिंकी देवी मामले में एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई होगी।


Suggested News