बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह के आवास पर पटना पुलिस की रेड जारी, फरार हुए विधायक :सूत्र

अनंत सिंह के आवास पर पटना पुलिस की रेड जारी, फरार हुए विधायक :सूत्र

पटना। इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां मोकामा विधायक अनंत सिंह के सरकारी आवास पर पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची है।

अत्याधुनिक हथियार AK-47 और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के बाद पटना पुलिस ने विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पटना के सचिवालय थाना इलाके में स्थित विधायक के सरकारी आवास पर छापेमारी की है। 

हालांकि सोर्स बता रहे हैं कि विधायक अनंत सिंह फरार हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार विधायक के सरकारी आवास पर पुलिस पहुंची और सर्च किया गया। मालूम पड़ा कि विधायक वहां से फरार हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस की टीम विधायक की तलाश में छापेमारी कर रही है। उनके करीबियों को रडार पर रखा गया है।

Suggested News