पटना सदर चुनाव में हो गया खेला, वर्तमान प्रमुख और प्रस्तावक नहीं पहुंच सके वोट देने, नीलम देवी निर्विरोध निर्वाचित

पटना सदर चुनाव में हो गया खेला, वर्तमान प्रमुख और प्रस्तावक

PATNACITY : नीलम देवी पटना सदर के नए प्रमुख होंगी।आज पटना सदर कार्यालय में नए प्रमुख का चुनाव था जिसमें पटना सदर के सबलपुर पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी प्रमुख के रेस में थी।आज दोपहर जब पटना सदर अनुमंडल में प्रमुख का चुनाव  होना शुरू हुआ तब वर्तमान प्रमुख अमरजीत कुमार  तथा उनके प्रस्तावक तक कोई भी वोटिंग स्थल तक नही पहुँचे जिसके वजह से नीलम देवी को निर्विरोध पटना सदर के प्रमुख के रूप में निर्वाचीत कर दिया गया।

इस दौरान नए प्रमुख नीलम देवी को सात पंचायत समित्ति सदस्यों का साथ मिला और प्रमुख अमरजीत कुमार कुमार पर निर्विरोध निर्वाचित हो गयी। उनकी जीत की जैसे ही घोषणा हुई। वैसे ही नीलम देवी के समर्थकों में खुशी को लहर दौड़  गयी। समर्थकों ने नीलम देवी फूल मालाओं से लाद दिया। 

इस दौरान नए प्रमुख  नीलम देवी ने फतुहा विधायक रामानंद यादव जी के सरकारी आवास जाकर अपने खुशी का इज़हार भी किया। नए  प्रमुख नीलम देवी ने कहा कि प्रखंड का  विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता  होगी। पंचायत के सभी जन प्रतिधियों के साथ मिलकर सामंजस्य बनाकर चलेंगे। 

इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि नरेश यादव ,पूर्व मुखिया शंकर यादव,सोनामा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अवधेश सिंह,महुली  के वासकित सिंह,पूर्व उप मुखिया अशोक यादव,बम शंकर,मुखिया मंसूर आलम आदि लोग मौजूद रहे।

REPORT - RAJNISH