बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना से ढाई गुना तक अधिक हुआ दरभंगा से दिल्ली और मुंबई का विमान किराया, छठ पूजा में बाहर से आए लोग लौट रहे हैं वापस

पटना से ढाई गुना तक अधिक हुआ दरभंगा से दिल्ली और मुंबई का विमान किराया, छठ पूजा में बाहर से आए लोग लौट रहे हैं वापस

पटना... मिथिलांचल को दशकों बाद विमान सेवा की सौगात तो मिली, लेकिन यह सौगात लोगों के लिए महंगा साबित हो रहा है। पटना एयरपोर्ट से जाने वाले यात्रियों को दरभंगा से जाना महंगा पड़ रहा है। बिहार में बाहर से आए छठ यात्री अब अपने काम पर वापस लौट रहे है, ऐसे में मिथिलांचल के लोग पटना न आकर दरभंगा एयरपोर्ट से जा रहे हैं, लेकिन उन्हें पटना के मुकाबले दरभंगा से ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। छठ के बाद वापसी के लिए पटना की तुलना में दरभंगा से मुंबई और दिल्ली का हवाई किराया दो से ढाई गुना तक ऊंचा हो गया है। मंगलवार शाम पांच बजे बुधवार और गुरुवार के लिए मुंबई रूट में पटना से हवाई किराया लगभग 5200 रुपए, जबकि दरभंगा से लगभग 9600 रुपए चल रहा था। दिल्ली रूट में पटना से हवाई किराया लगभग 4.5 हजार रुपए और दरभंगा से लगभग 7.5 से 12 हजार रुपये के बीच चल रहा था।

ऐसे में हवाई मार्ग से दिल्ली और मुंबई जाना हो तो दरभंगा की तुलना में पटना से जाना ही सस्ता होगा। बेंगलुरु जाने के लिए पटना और दरभंगा दोनों रूट समान है। बुधवार को दरभंगा से जाना सस्ता है, जबकि गुरुवार को पटना रूट ही सबसे सस्ता विकल्प है। सिर्फ छठ ही नहीं बल्कि उसके बाद भी अगले दो-तीन महीनों में अधिकतर दिन पटना रूट की तुलना में दरभंगा रूट में ही हवाई किराया अधिक है।

पटना से किराया

मुंबई 5259- 5259

दिल्ली 4630- 4630

बेंगलुरु 9129- 9203

दरभंगा से किराया

मुंबई 9602 -9676

दिल्ली 12226 -7502

बेंगलुरु 9024 -11386

Suggested News