Bihar Police News:अचानक दफ्तर खाली कर लम्बी छुट्टी पर गए DGP विनय कुमार, Preeta Verma बनेगी नई प्रभारी DGP!

राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार अचानक लम्बी छुट्टी पर चले गए हैं। इसके तुरंत बाद से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार का नया प्रभारी DGP नियुक्त करने कि चर्चा चल पड़ी है।आज अधिसूचना जारी हो सकती है

Bihar Police Acting DGP Appointment
लम्बी छुट्टी पर गए DGP विनय कुमार, Preeta Verma बनेगी नई प्रभारी DGP!- फोटो : Reporter

बिहार के वर्तमान पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार का दो साल का निर्धारित कार्यकाल 12 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।इसी बिच पुलिस महकमे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार अचानक छुट्टी पर चले गए हैं। न केवल छुट्टी पर चले गये है बल्कि पटेल भवन स्थित अपना दफ्तर भी पूरी तरह खाली कर दिया है। 


वरिष्ठ आईपीएस प्रीता वर्मा को मिला कार्यभार

डीजीपी विनय कुमार के अवकाश पर जाने के तुरंत बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए गृह विभाग ने त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 1991 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार का नया प्रभारी डीजीपी (Acting DGP) नियुक्त किया जा सकता है, जो इस दौरान विभाग की कमान संभालेंगी। मिल रही जानकारी के अनुसार कभी भी इस बाबत अधिसूचना जारी हो सकती ।


30 वर्ष की सेवा वाले वरिष्ठ अधिकारियों की सूची तैयार

साथ ही नए स्थायी DGP की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने नियमानुसार 30 साल की सेवा पूरी कर चुके योग्य वरिष्ठ IPS अधिकारियों का ब्योरा तैयार किया है। इसमें DGP रैंक के 9 अधिकारी तथा 1995-96 बैच के 14 ADG स्तर के अधिकारी शामिल हैं।


UPSC और गृह मंत्रालय के साथ प्रक्रिया

तैयार की गई यह सूची समीक्षा हेतु केंद्रीय गृह मंत्रालय और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय, UPSC के साथ विचार-विमर्श करके वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और प्रदर्शन के आधार पर तीन अधिकारियों का एक अंतिम पैनल तैयार करेगा।


राज्य सरकार करेगी अंतिम नाम का चयन

UPSC द्वारा अंतिम तीन नामों का पैनल राज्य सरकार को सौंपा जाएगा। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के पास अधिकार होगा कि वे उस पैनल में शामिल किसी भी एक अधिकारी को बिहार के नए स्थायी DGP के पद पर नियुक्त करें।