ट्रिपल मर्डर से दहला पटना, ताबड़तोड़ गोलीबारी, चार लोगों को किया छलनी, तीन की मौत की पुष्टि..चौथा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल...पुलिस का इकबाल खत्म

PATNA : बड़ी खबर इस वक्त राजधनी पटना के फतुहा से निकल कर सामने आई है, जहां पैसे के लेनदेन के विवाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है और इस गोलीबारी में चार लोगों को गोली लगी है जिसमे तीन व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। वहीं एक व्यक्ति को घायलावस्था में इलाज़ हेतू पटना रेफर कर दिया गया है, जिसकी हालात बहुत ही चिंताजनक है।
पूरा मामला फतुहा थाना क्षेत्र के सुरगा गांव की है जहां दो पक्षों में रुपए के लेनदेन के विवाद को लेकर आमने सामने हो गए जिसमे एक पक्ष के एक के बाद एक करीब चार लोगों को गोली मार दी गई, जिसमे तीन व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं एक को गम्भीर अवस्था में पटना रेफर किया गया है, जिनकी हालात गम्भीर बताई जा रही है।
मृतकों के नाम क्रमशः जय सिंह,शैलेश सिंह,और प्रदीप कुमार है। फिलहाल इस बड़ी और दिल दहला देने वाली घटना के बाद से इलाके का माहौल खराब हो चला है। मौके पर पुलिस पहुँच कर मामले की छानबीन में लगी हुई है। कई थानों की पुलिस के साथ साथ डीएसपी फतुहा सियाराम यादव, ग्रामीण एसपी भी मौके पर पहुँच गए हैं।
इस घटना के बारे में पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि दूध के बकाया रुपये को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा था। एक पक्ष के लोग रुपये मांगने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच बकझक हुई। फिर एकाएक गोलियां चलने लगीं जिसमें चार लोग घायल हो गए। गोलियां दोनों पक्षों की ओर से चली हैं। तीन लोगों की हत्या की खबर मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। फतुहा डीएसपी ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। प्रथमदृष्टया यह बात सामने आई है कि एक पक्ष से प्रदीप जबकि दूसरी ओर से जय सिंह अगुआ थे।