बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में भगवान भास्कर की नगरी देव पहुंचे पवन सिंह, मंदिर में की पूजा अर्चना, अभिनेता की एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब

औरंगाबाद में भगवान भास्कर की नगरी देव पहुंचे पवन सिंह, मंदिर में की पूजा अर्चना, अभिनेता की एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब

AURANGABAD : आज औरंगाबाद के भगवान भास्कर की नगरी देव पहुंचे भोजपुरी के सुपर स्टार गायक पवन सिंह का जहां हजारों की सख्या में उपस्थित समर्थकों ने जोरदार अभिनंदन किया। वहीँ उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

आपको बता दें की पवन सिंह के देव पहुंचते ही लोगों की हुजूम उमड़ पड़ा। जब की पुलिस के कड़ी मशक्कत करने के बावजूद भी उन्हें मंदिर तक पहुंचने में घंटो समय लग गया। भगवान भास्कर के मंदिर पहुंच उन्होंने पूजा अर्चना कर  मौके पर मौजूद लोगों का भी अभिवादन किया। हालाँकि मौके पर उपस्थित पत्रकारों के द्वारा पवन सिंह से कई सवाल किया गया। लेकिन पवन सिंह कुछ भी बोलने से परहेज करते नजर आए। 

बताते चलें की मशहूर भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था। लेकिन पवन सिंह वहां से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। जहाँ से एनडीए प्रत्याशी और पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा अपनी किस्मत आजमां रहे हैं। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट  

Suggested News