बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराबी को बचाने के लिए पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला, गिरफ्त से आरोपी को खिंच कर ले गए अपने साथ

शराबी को बचाने के लिए पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला, गिरफ्त से आरोपी को खिंच कर ले गए अपने साथ

DEHRI : रोहतास जिले के नौहट्टा से है जहां नौहटा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में पुलिस से एक शराबी को छुड़ाने के लिए असामाजिक तत्वों ने पुलिस वाहन को घेरकर पथराव कर कर दिया है। भीड़ ने गिरफ्तार शराबी को पुलिस से खिच लिया तथा चारों तरफ से घेरकर पत्थर मारना शुरू कर दिया। जिससे पुलिस की गाड़ी के आगे का शीशा, पीछे का एंडीकेटर, साइड के दोनों शीशे टुट गया। ईंट पत्थर से अवर निरीक्षक ईश्वरी प्रसाद सहायक अवर निरीक्षक अमोद झा को भी चोट लगी है। दोनों घायल अधिकारियों को नौहट्टा रेफरल अस्पताल मे प्राथमिक उपचार कराया गया है।

 जानकारी के अनुसार अवर निरीक्षक ईश्वरी प्रसाद व सहायक अवर निरीक्षक अमोद झा शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत छापामारी करने शाहपुर गांव गये थे। जिसमें शराब के नशे की हालत मे पप्पू महतो को गिरफ्तार किया था। इसी बीच आस पास के असामाजिक तत्वों ने गाड़ी को घेर कर शोर मचाना शुरु.किया। 

गिरफ्तार पप्पू महतो को असामाजिक तत्वों ने पुलिस से अपने ओर खिंच कर चारो तरफ से पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। घटना के बाद तिलौथू, अमझोर,रोहतास की पुलिस नौहट्टा के जवानों के साथ शाहपुर में छापेमारी किया जिसमे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। 

वहीं इस मामले बत्तीस लोगो को नामजद तथा पचास अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गयी है तथा रोहतास, तिलौथू, अमझोर, नौहट्टा की पुलिस रात-भर असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जिसमें एक महिला सहित आधा दर्जन लोगो को गिरफ्तार किया है। 

Suggested News