बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में एनजीओ के नाम पर उगाही कर रही 5 महिलाओं को लोगों ने पकड़ा, पुलिस के किया हवाले

कटिहार में एनजीओ के नाम पर उगाही कर रही 5 महिलाओं को लोगों ने पकड़ा, पुलिस के किया हवाले

KATIHAR : कटिहार में अन्य प्रदेशों से आई पांच महिलाओं को संदेहास्पद स्थिति में रोककर लोगो ने पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सहायक थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 बरमसिया मोहल्ले की बताई जा रही है।


इस घटना के बारे में स्थानीय सौरभ कुमार यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश के संगठन के नाम पर महिलाएं घर-घर घूम कर एनजीओ कार्यकर्ता के रूप में  रुपया उगाही कर रही थी। पहली नजर में महिलाओं से पूछताछ करने के बाद भी वे लोग कुछ ठोस बोलने की स्थिति में नहीं है। 

इसलिए थाना को इसकी सूचना देते हुए पांचो महिला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। आगे पुलिस जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। पुलिस महिलाओं से पुछाताछ में जुटी है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News