बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा के अकबरपुर में नए चेहरों पर लोगों ने जताया भरोसा, जिप चुनाव में ननद भौजाई की हुई करारी हार

नवादा के अकबरपुर में नए चेहरों पर लोगों ने जताया भरोसा, जिप चुनाव में ननद भौजाई की हुई करारी हार

NAWADA : केएलएस कालेज में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अकबरपुर प्रखंड के मतों की गिनती कराई गई। अन्य तीन प्रखंडों की तरह इस प्रखंड में आम जनता का भरोसा नए चेहरों पर रहा। वही ननंद भोजाई की जिला परिषद में करारी हार हुई है। बता दें कि रेखा कुमारी और कुमारी बंटी आपस में ननंद भोजाई है और दोनों की करारी हार हुई है। इस सीट पर रूबी देवी ने विजय हासिल किया है।

उधर बदलाव के बयार के बीच उदय ने हैट्रिक लगाया है। मलिकपुर नेमदारगंज के मुखिया उदय कुमार ने हैट्रिक लगाते हुए जीत का स्वाद चखा है। वे लगातार तीसरी बार मुखिया चुने गए हैं। वे मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष भी है। इधर, लोजपा पारस गुट के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने भी बरेव पंचायत से मुखिया पद पर जीत दर्ज की।

जिला परिषद के रूबी देवी, किशोर प्रसाद दांगी, सूर्य देव प्रसाद ने जीत हासिल किया है। आम लोगों ने फूल माला से लादकर उन्हें जीत की बधाई दी है। वहीँ जीत के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा की वे क्षेत्र के जनता के लिए जी जान लगाकर काम करेंगे। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News