कर्फ्यू के आज 11वें दिन लोहरदगा में लोगों की मिली ढील, शाम 6 बजे तक निकल सकते है बाहर

NEWS4NATION DESK : झारखंड के लोहरदगा जिले में पिछले 11 दिन से जारी कर्फ्यू में आज ढील दी गई है। जिला प्रशासन ने इस बात का एलान करते हुए कहा है कि शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जा रही है। ताकि लोग अपने जरुरते पूरी कर सके। 

हालांकि कर्फ्यू में ढील के दौरान शहर में धारा 144 लागू है। इस दौरान भीड़ और समूह में लोगों के इक्ठ्ठा होने पर पावंदी है। पूरे शहर में पार्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। पुलिस और सुरक्षा बल किसी भी अप्रिय घटना से निबटने को पूरी तरह से तैयार है। 

लोहरदगा डीसी ने बताया कि शाम 6 बजे तक शहर से कर्फ्यू हटाया गया है। हालांकि धारा 144 लागू रहेगी। वही आईजी नवीन कुमार ने बताया कि अबतक 34 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं। साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है, फुटेज वगैरह खंगाले जा रहे हैं।

Nsmch
NIHER

बता दें  बीते 23 जनवरी को एनपीआर और सीएए के पक्ष में रैली निकली गई थी। इस रैली पर भीड़ द्वारा पथराव किया गया था। पथराव के बाद दो समुदायों के बीच भिड़ंत के बाद शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। जिसके बाद यहां कर्फ्यू लगाया गया था।  

कुंदन की रिपोर्ट