बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चंद्रशेखर' जैसे लोग नर नहीं पशु हैं! ऐसे जानवरों का करें बहिष्कार, नेता प्रतिपक्ष का शिक्षा मंत्री पर प्रहार

चंद्रशेखर' जैसे लोग नर नहीं पशु हैं! ऐसे जानवरों का करें बहिष्कार, नेता प्रतिपक्ष का शिक्षा मंत्री पर प्रहार

PATNA : रामचरित मानस को लेकर बयान को शिक्षा मंत्री डा. चंद्रशेखर द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ ईश्वर निंदा को लेकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर चुके बिहार विस के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर शिक्षा मंत्री पर बड़ा हमला किया है। नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षा मंत्री की तुलना एक ऐसे जानवर से की है। जिसका सभी को बहिष्कार करना चाहिए।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान पूरी दुनिया में है। यहां माता जानकी ने श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम बनाया। ऐसी तपोभूमि पर कायरों की यह जमात आ गई है, जो अपने ही सांस्कृतिक विरासत पर प्रश्नचिह्न खड़ी कर रहे हैं। रावण की भाषा बोलने लगे है। रावण उच्च कुल में पैदा होकर निच कुल वाल काम कुल वाला किया था इन लोगों की मानसिकता भी रावण जैसी हो गई है। ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए।

किसी भी पद पर रहने के योग्य नहीं

भाजपा नेता ने चंद्रशेखर को निशाने पर लेते हुए कहा ऐसे कपटी लोग न तो बिहार और न ही देश में कहीं काम करने योग्य नहीं है। विजय सिन्हा ने कहा हमारी मांग है कि बिहार के शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

Suggested News