बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना जिले के मोस्ट वांटेड शूटर की शादी समारोह में लोगों ने की जमकर कुटाई, घायल हालत में पुलिस लेकर गई अस्पताल

पटना जिले के मोस्ट वांटेड शूटर की शादी समारोह में लोगों ने की जमकर कुटाई, घायल हालत में पुलिस लेकर गई अस्पताल

SHEIKHPURA : खबर शेखपुरा जिले से है, जहां पटना जिले के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल को पुलिस ने घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। क्रिमिनल की पहचान कन्हैया सिंह के रूप में की गई है। जिसकी तलाश पटना पुलिस लंबे समय से कर रही थी। जैसे ही पटना पुलिस को उसके पकड़े जाने की जानकारी मिली, एक टीम तत्काल शेखपुरा पहुंच गई।

बताया गया कि कन्हैया सिंह पटना जिले के मोस्ट वांटेड शूटरों में शामिल है। पटना के मरांची थाना पुलिस को कन्हैया सिंह की लंबे वक्त से तलाश थी। उस पर हत्या के साथ कई दूसरे मामलों में केस दर्ज है। वह मोकामा क्षेत्र में एक बड़े अपराधी गिरोह का शूटर है। 

शादी समारोह में लोगों ने कर दी पिटाई

बताया गया कि कन्हैया सिंह रविवार को अपने मौसेरे भाई की शादी में शेखपुरा के मेंहुस आया था। रात में गांव से बाहर एक सामुदायिक भवन में साथियों के साथ खाने-पीने के दौरान विवाद में इसकी पिटाई कर दी गई, जिसमें यह गंभीर रुप से घायल हो गया।

देर रात वह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। लोगों ने मेंहुस थाना को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने मीडिया के समक्ष मेंहुस के तीन लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।

पहचान की पुष्टि बाकी

पकड़ा गया युवक वही कन्हैया सिंह है, जिसकी पुलिस को तलाश है। इसकी पुष्टि नहीं हुई है।  पटना के मरांची थाना के सब इंस्पेक्टर साकेत कुमार ने बताया कि युवक ने अपनी पहचान मरांची के कन्हैया सिंह बताई है। यह घायल मोस्ट वांटेड कन्हैया ही है, या कोई और, इसकी जांच की जा रही है। 


Suggested News