बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में चुनाव कराकर लौट रहा पेट्रोलिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई पुलिसकर्मी घायल

नवादा में चुनाव कराकर लौट रहा पेट्रोलिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई पुलिसकर्मी घायल

NAWADA : बुधवार को बिहार विधानसभा के प्रथम चरण का चुनाव समाप्त हो गया. आज राज्य में 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया. इसके बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गया है. 

उधर जिले के कौआकोल इलाके से चुनाव सम्पन्न कराकर नवादा लौट रहे एक पेट्रोलिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे उस पर सवार चालक सहित कई पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. 

मिली जानकारी के अनुसार कौआकोल के एक मतदान केंद्र से मतदान संपन्न होने के बाद मतदानकर्मियों एवं पुलिस जवानों को लेकर लौट रहा एक पिकअप वाहन कौआकोल-पकरीबरावां पथ और ज्यूरी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. 

इस घटना में वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए. सूचना के बाद कौआकोल बीडीओ संजीव कुमार झा एवं थानाध्यक्ष मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए. बाद में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 


Suggested News