बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फांसी के फंदे से झूलती मिली किशोर की लाश, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

फांसी के फंदे से झूलती मिली किशोर की लाश, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

BHAGALPUR : जिले के सुल्तानगंज बाथ थाना क्षेत्र के खानपुर माल में नदी किनारे एक पेड़ से झूलती किशोर की लाश बरामद हुई। लाश मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्थानीय 17 वर्षीय निवास कुमार के रुप में हुई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है।

इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों ने किशोर की हत्या किया जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग मामले को लेकर मृतक का   विवाद हुआ था। वहीं उसने बीती शाम 7 बजे  निवास कुमार को फोन कर बोचाही नदी के पास बुलाया था। जिसके बाद आज सुबह उसकी फांसी के फंदे से झूलती लाश बरामद हुई है। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही बाथ और शाहकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 

भागलपुर से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News