बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में विमान हादसा टला, उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही विमान में आई गड़बड़ी, जदयू के सांसद और मंत्री भी थे फ्लाइट में

पटना में विमान हादसा टला, उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही विमान में आई गड़बड़ी, जदयू के सांसद और मंत्री भी थे फ्लाइट में

PATNA : बड़ी खबर पटना एयरपोर्ट से सामने आ रही है. जहां दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है कि पटना एयरपोर्ट से जैसे ही इस फ्लाइट ने टेक ऑफ किया उसकी थोड़ी देर के बाद ही पायलट ने इस बात की जानकारी दी कि फ्लाइट में टेक्निकल प्रॉब्लम हो गया है। जिसके बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। 

वहीं विमान में गड़बड़ी की बात सामने आते ही तत्काल पूरे मामले की जानकारी डायरेक्टर को दी गई सभी अपात सिस्टम को तत्काल अलर्ट कर दिया गया और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। वहीं इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बनी रही।

वहीं फ्लाइट में जदयू के दो बड़े नेताओं के भी होने की बात सामने आई है। बिहार सरकार में मंत्री संजय झा और जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू भी भी इसी फ्लाइट से सफर कर रहे थे। दोनों नेताओं के सकुशल होने की बात कही जा रही है।

प्लेन का अगला पहिया हुआ जाम

सुनील कुमार पिंटू ने बताया कि विमान ने दोपहर 12 बजे की थी, लेकिन 40 मिनट देर से टेकऑफ हुआ। लेकिन दस मिनट बाद ही पायलट ने बताया कि प्लेन का अगल पहिया जाम हो गया है, जिसके कारण वह अंदर नहीं जा पा रहा है। इस दौरान प्लेन से तेज आवाज आनी शुरू हो गई थी। तब पायलट ने सभी यात्रियों को बताया कि हम वापस पटना लैंड होने जा रहे हैं। सांसद ने बताया कि दो बार लैंड करने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली, तीसरी कोशिश में विमान को सकुशल लैंड कराया गया। सीतामढ़ी सांसद ने बताया कि विमान में सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं संजय झा ने बताया कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। लेकिन अभी सबकुछ ठीक है।

Suggested News