बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बंगाल में विमान हादसा! बंगाल में तूफान में फंसा स्पाइसजेट का विमान, 40 से ज्यादा घायल

बंगाल में विमान हादसा! बंगाल में तूफान में फंसा स्पाइसजेट का विमान, 40 से ज्यादा घायल

DURGAPUR : खबर प.बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट से जुड़ी है। जहां रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां स्पाइसजेट का एक विमान लैंडिंग के दौरान तूफान में फंसकर गोते खाने लगा। जिसके बाद विमान के केबिन में रखा सामान यात्रियों के ऊपर गिरने  लगा। किसी तरह विमान की लैंडिंग कराई गई। लेकिन इस दौरान विमान में सवार कम से कम 40 यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। जिसमें 13 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

मुंबई से दुर्गापुर जा रहा था विमान

हादसा उस समय हुआ जब स्पाइसजेट का विमान पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास कर रहा था। एक आधिकारिक बयान में, स्पाइसजेट ने कहा कि मुंबई से दुर्गापुर जाने वाली उसकी बोइंग बी737 विमान संचालन उड़ान एसजी-945 को उतरते समय गंभीर खतरे का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप दुर्भाग्य से कुछ यात्रियों को चोटें आईं।

185 थे प्लेन में सवार

जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय विमान में 185 यात्री सफर कर रहे थे। एयरपोर्ट के अधिकारियों की मानें तो विमान में कैसे फंसा, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि तूफान में विमान कैसे फंस गया। वहीं स्पाइसजेट ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त किया है और कहा कि घायलों की हर संभव मदद की जा रही है।


Suggested News