बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह के बेटे की बहुभोज में शामिल हुए पीएम मोदी, वर-वधु को दिया आशीर्वाद

औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह के बेटे की बहुभोज में शामिल हुए पीएम मोदी, वर-वधु को दिया आशीर्वाद

AURANGABAD : औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह के सुपुत्र आदित्य शेखर की शादी के बाद दिल्ली गोल्फ क्लब में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम मे वर बधु को आशीर्वाद देने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे और नव विवाहित जोड़े को शुभ आशीर्वाद और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरे पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है एवं मेरे परिवार के लिए यादगार एवं ऐतिहासिक क्षण है। 

इस आयोजन मे  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भूषण गवई, पी. एस. नरसिम्हा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, गजेन्द्र सिंह शेखावत, गिरिराज सिंह, भूपेन्द्र यादव, प्रह्लाद जोशी, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, महेन्द्र नाथ पांडेय, नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे, साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जायसवाल, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अरुण साव, सांसद रविशंकर प्रसाद, सुशील कुमार मोदी और बिहार काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अखिलेश सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने वर-वधु को कुशल कामना के साथ आशीर्वाद दिया है। 

इस आशीर्वाद समारोह में आए हुए सभी मेहमानों का वरीय भाजपा नेता सुनील सिंह, कर्नल सुधीर सिंह, अशोक कुमार सिंह, पी.सी.सी.एम. प्रयागराज शशि कांत सिंह, अरिंदम शाही, सुरज प्रताप सिंह, चेतन सिंह, हर्षवर्धन सिंह तथा समस्त सिंह परिवार ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

प्रधानमंत्री ने औरंगाबाद  सांसद सुशिल कुमार सिंह के समस्त परिवारों से भी मुलाकात किया। वही पूर्व सांसद स्वर्गीय रामनरेश सिंह की पत्नी तथा वर्तमान औरंगाबाद के सांसद सुशिल कुमार सिंह की माता पुष्पलता सिंह से भी मुलाकात किया।  इस मुलाकात  के दैरान भरतीये संस्कृति की भी झलक देखने को मिला। जहाँ प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सांसद के माता को नमस्कार करते दिखे। जिसकी चर्चा आज औरंगाबाद मे जोरो पर है।  आज औरंगाबाद के हर लोग इस भाव को लेकर प्रधान मंत्री के उदारता के कायल हो गए है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News