बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने सोनिया गांधी को दी खास बधाई... , कांग्रेस ने की खुशियों की कामना

पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने सोनिया गांधी को दी खास बधाई... , कांग्रेस ने की खुशियों की कामना

DESK. सियासत में प्रतिद्वंद्वी नेताओं को भी सियासतदानों द्वारा बधाई दी जाती है. कुछ ऐसा ही शनिवार को भी देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सबसे बड़ी सियासी प्रतिद्वंद्वी सोनिया गांधी को उनके जीवन के सबसे खास अवसर पर बधाई दी. 9 दिसम्बर को सोनिया गांधी का जन्मदिन है. उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों में कई लोग शामिल रहे लेकिन जो सबसे खास नाम है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रहा. 

पीएम मोदी ने शनिवार को सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने बधाई संदेश में लिखा- श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अपन 77 वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके जन्मदिन पर  कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. इसके सात ही कांग्रेस के सहयोगी दलों के कई नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. 

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कॉग्रेस की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने कॉग्रेस की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी के सुखद, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सोनिया गांधी को बधाई दी. उन्होंने लिखा- सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती सोनिया गाँधी जी को आज उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। देश व पार्टी के प्रति उनका साहसी व गरिमापूर्ण योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है।  उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की हम सब कामना करते हैं।

वहीं कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा गया- ऐसे व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएँ जो सत्यनिष्ठा, करुणा और साहस के उच्चतम गुणों की प्रतीक हैं। वह शक्ति का एक स्तंभ हैं जिन्होंने महान त्याग करते हुए अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने न सिर्फ आगे बढ़कर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया बल्कि सभी भारतीयों के लिए क्रांतिकारी अधिकारों की शुरुआत की। मनरेगा से लेकर शिक्षा का अधिकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सूचना का अधिकार - इन कानूनों ने लोगों को सशक्त बनाया और सरकारों को जवाबदेह बनाया। महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की प्रबल समर्थक, उनका धैर्य और शालीनता उल्लेखनीय है। हम अपनी पूरी प्रशंसा और प्यार के साथ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर अच्छे स्वास्थ्य और ढेर सारी खुशियों की कामना करते हैं। भारत को उनकी बुद्धिमत्ता और अंतर्दृष्टि से लाभ मिलता रहे।

Suggested News