देश की हर जनता में अपनी खुशी देखते हैं पीएम मोदी, उनके लिए पूरा देश ही उनका परिवार, सासाराम में बोले सांसद छेदी पासवान

देश की हर जनता में अपनी खुशी देखते हैं पीएम मोदी, उनके लिए प

SASARAM : खबर सासाराम से है। सासाराम के भारतीय जनता पार्टी के सांसद छेदी पासवान ने कहा है कि इस बार पीएम नरेंद्र मोदी जीत की हैट्रिक लगाएंगे और अगले 5 साल तक फिर देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में ही रहेगी। इसमें कहीं भी दो राय नहीं है। 

परिवारवाद को लेकर लगाये जा रहे आरोप प्रत्यारोप के बीच छेदी पासवान ने कहा है कि 'मैं खुद छेदी पासवान नरेंद्र मोदी के परिवार का सदस्य हूं' मैं ही नहीं देश की सभी 140 करोड़ जनता उनके परिवार का सदस्य हैं और वह पूरे देश की जनता को अपना परिवार मानकर काम करते हैं। यही कारण है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 

सांसद ने यह भी कहा कि मोदी जी देश की हर जनता में अपनी खुशी देखते हैं। वह अपने परिवार के लिए नहीं, देश की जनता के लिए जीते हैं। ऐसे में देश की जनता ही उनके परिवार है। इसलिए उन्हें गर्व है कि वह 'मोदी के परिवार' के सदस्य हैं।

RANJAN KUMAR