बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा ने जारी की स्‍टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी और अमित शाह के साथ सनी देओल भी झारखंड में करेंगे प्रचार

भाजपा ने जारी की स्‍टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी और अमित  शाह के साथ सनी देओल भी झारखंड में करेंगे प्रचार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने वाले नेताओं की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी शुमार हैं।

भाजपा ने शनिवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्र व राज्य के 40 शीर्ष नेताओं को जगह दी गई है। स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री रघुवर दास, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रह्लाद जोशी, रविशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, जुएल ओराम, केशव प्रसाद मौर्य, अर्जुन राम मेघवाल, नित्यानंद राय, ओम प्रकाश माथुर शामिल हैं।

इनके अलावा सौदान सिंह, नंद किशोर यादव, मनोज तिवारी, सनी देओल, रवि किशन, लक्ष्मण गिलुआ, वीडी राम, राम विचार नेताम, सुर्दशन भगत, समीर उरांव, कडिय़ा मुंडा, धर्मपाल सिंह, दीपक प्रकाश, सुनील सिंह, अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, रवींद्र राय, मंगल पांडेय, महेंद्र सिंह और आदित्य साहू शामिल हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारक

1. नरेंद्र मोदी

2. अमित शाह

3. जे पी नड्डा

4. राजनाथ सिंह

5. नितिन गडकरी

6. बी एल संतोष

7. रघुवर दास

8. योगी आदित्‍यनाथ

9. अर्जुन मुंडा

10. प्रहलाद जोशी

11. रवि शंकर प्रसाद

12. धर्मेंद्र प्रधान

13. मुख्‍तार अब्‍बास नकवी

14. स्‍मृति ईरानी

15. अरुण सिंह

16. जुएल उरांव

17. केशव प्रसाद मौर्या

18. अर्जुन राम मेघवाल

19. नित्‍यानंद राय

20. ओम प्रकाश माथुर

21. सौदान सिंह

22. नंद किशोर यादव

23. मनोज तिवारी

24. सनी देओल

25. रवि किशन

26. लक्ष्‍मण गिलुवा

27. वी डी राम

28. राम‍ विचार नेताम

29. सुदर्शन भगत

30. समीर उरांव

31. कृपा मुंडा

32. धरमपाल सिंह

33. दीपक प्रकाश

34. सुनिल सिंह

35. अन्‍नपूर्णा देवी

36. संजय सेठ

37. रविंद्र राय

38. मंगल पांडेय

39. डॉ महेंद्र सिंह

40. आदित्‍य साहू

Suggested News