बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

GOPALGANJ NEWS : पोखर में डूबने से 30 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GOPALGANJ NEWS : पोखर में डूबने से 30 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GOPALGANJ : जिले के यादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू बिशुनपुर गांव में एक 30 वर्षीय महिला की मौत पानी में डूबने से हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है की बाबू बिशुनपर गांव निवासी योगेंद्र महतो की 30 वर्षीय बेटी रीता देवी किसी काम के घर से निकली थी। काफी देर तक जब वापस नहीं आई तो घर के लोगों ने खोजबीन शुरू किया। खोजबीन के दौरान घर के पास ही एक पोखर में उसका शव तैरते हुए मिला. 

मृतक के भाई ने बताया कि मेरी बहन सुबह घर से बाहर गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पोखर में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर यादोपुर थाना के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और  मामले की तफ्तीश में जुटी है। वही रीता देवी के मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

रीता देवी की शादी 2008 में उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपत के थाना जरवल वासा क्षेत्र अंतर्गत जरवल वासा गांव निवासी तिलक राम से हुई थी। मृतक रीता देवी की 2 बच्चे और 2 बच्ची है और मृतक रीता देवी गर्भवती भी थी।

गोपालगंज से एस के श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Suggested News