बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बहुचर्चित बिहिया छात्र हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने डांसर समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बहुचर्चित बिहिया छात्र हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने डांसर समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ARA :  जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित छात्र हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने छात्र की हत्या में शामिल चारो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जिसमें डांसर और उसका पुत्र शामिल है। भोजपुर एसपी अवकाश कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि छात्र की हत्या में शामिल डांसर, उसका बेटा और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है। एसपी ने कहा कि चारो आरोपियो का स्पीडी ट्रायल कराकर जल्द से जल्द सजा दिलाई जायेगी। 

युवक की हत्या के बाद बिहिया में हुआ था बवाल

बताते चलें कि बीते 20 अगस्त को बिहिया रेलवे स्टेशन के नजदीक विमलेश नामक छात्र का शव बरामद हुआ था। जिसके बाद बिहिया में जमकर बवाल हुआ था। विमलेश के नजदीकी लोगों ने बिहियां रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली एक महिला पर हत्या कराने का शक जताया। इसके बाद सैकड़ों की तादाद में लोग इकट्ठा हो गये। उन्मादी भीड़ ने महिला के घर पर हमला बोल दिया और उसके घर को जला दिया। इसके बाद महिला को खींच कर सड़क पर निकाला गया। सरेआम उसके कपड़े फाड़े गये और उसे नंगा कर दिया गया। हैवानों का खेल यहीं नहीं रुका। महिला को नंगा करके सड़क पर दौड़ा दिया गया। सड़क पर दौड़ती महिला के पीछे शैतान बने लोगों की फौज थी जो उसे लगातार पीट रही थी।



सड़क पर घंटो चला था शैतानी खेल

बिहियां में बीच सड़क पर ये शैतानी खेल घंटों चलता रहा। युवक का शव मिलने से लेकर महिला के घर पर हमला और फिर उसे बीच सडक पर दौड़ा कर पीटना। इस दौरान पूरा प्रशासनिक अमला कहीं नहीं था। लोगों का कहना था कि बहुत देर के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी। इतनी बड़ी घटना घट जाती है और मौके पर पुलिस देर से पहुंचती है। जिस सूबे में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर पूरी दुनिया में हंगामा बरपा हो वहां प्रशासन का यह अंदाज ये बताने के लिए काफी था कि बिहार में जंगलराज किस दौर में पहुंच गया है।

Suggested News